इइएसएल का मिला एलइडी

Published at :27 Dec 2015 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
इइएसएल का मिला एलइडी

चक्रधरपुर : घरेलू प्रकाश योजना के तहत शनिवार को लोको विद्युत सबस्टेशन में एलइडी बल्ब वितरण स्टॉल लगाया गया. इसमें ऊर्जा दक्षता सर्विसेज लिमिटेड (इइएसएल) के स्थानीय कार्यकारी प्रबंधक (बिक्री) नवीन कुमार व विनय कुमार थे. श्री कुमार ने कुल 644 रेलकर्मियों के बीच एलइडी बल्ब का वितरण किया. इस दौरान दूर दराज के आये […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : घरेलू प्रकाश योजना के तहत शनिवार को लोको विद्युत सबस्टेशन में एलइडी बल्ब वितरण स्टॉल लगाया गया. इसमें ऊर्जा दक्षता सर्विसेज लिमिटेड (इइएसएल) के स्थानीय कार्यकारी प्रबंधक (बिक्री) नवीन कुमार व विनय कुमार थे. श्री कुमार ने कुल 644 रेलकर्मियों के बीच एलइडी बल्ब का वितरण किया.

इस दौरान दूर दराज के आये दर्जनों स्टेशनों के रेलकर्मियों ने भी एलइडी बल्ब लिया. साथ ही स्टॉल लगाने के लिये अपील की. इइएसएल के श्री कुमार ने कहा कि 28 दिसंबर तक लोको सबस्टेशन चक्रधरपुर में बल्ब वितरित किया जायेगा. इसके बाद सीनी, मनोहरपुर और पोसैता स्टेशनों में स्टॉल लगाया जायेगा. मालूम रहे कि 22 दिसंबर को मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने घरेलु प्रकाश योजना कार्यक्रम के उदघाटन समारोह में स्टॉल लगाकर एलइडी बल्ब वितरित करने का आदेश दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola