घोटाले में फंसेंगे कई अफसर

Published at :25 Dec 2015 1:35 AM (IST)
विज्ञापन
घोटाले में फंसेंगे कई अफसर

मनोज कुमार चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम में मनरेगा में हुए घोटाले की जांच पूरी हो गयी है. जांच कर रही निगरानी की टीम ने सरकार को रिपोर्ट भेज दी है. जांच रिपोर्ट पर सरकार की ओर से कार्रवाई का दिशा-निर्देश मांगा गया है. बताया जा रहा है कि इस रिपोर्ट में कई अधिकारियों की ओर […]

विज्ञापन
मनोज कुमार
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम में मनरेगा में हुए घोटाले की जांच पूरी हो गयी है. जांच कर रही निगरानी की टीम ने सरकार को रिपोर्ट भेज दी है. जांच रिपोर्ट पर सरकार की ओर से कार्रवाई का दिशा-निर्देश मांगा गया है.
बताया जा रहा है कि इस रिपोर्ट में कई अधिकारियों की ओर से की गयी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है. कई अफसर इसमें फंस रहे हैं. बड़े पैमाने पर मनरेगा में हुए घोटाले की बात सामने आने पर सरकार की ओर से निगरानी जांच का आदेश दिया गया है.
िबना काम के नकासी
वर्ष 2011-12 में चक्रधरपुर अनुमंडल के कई जगहों में मनरेगा घोटाला उजागर हुआ था. सोनुवा, गुदड़ी, बंदगांव के कई गांवों में बिना काम के पैसा निकासी की बात सामने आयी थी. कई जगहों पर आधा-अधूरा कार्य करके ही छोड़ दिया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola