राजस्थान से आये युवक नाबालिग के साथ धराये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Dec 2015 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर थाना के डीपासाई की एक नाबालिग लड़की को शादी के लिए हाकुईयम ले जा रहे चार राजस्थानी युवकों को पुलिस ने मंगलवार को हाटगम्हरिया थाना लाकर पूछताछ किया. पूछताछ के बाद चारों को छोड़ दिया गया. जगन्नाथपुर डीएसपी मनोज झा के नेतृत्व में जगन्नाथपुर पुलिस चारों के मानव तस्करी के संदेह में […]
विज्ञापन
जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर थाना के डीपासाई की एक नाबालिग लड़की को शादी के लिए हाकुईयम ले जा रहे चार राजस्थानी युवकों को पुलिस ने मंगलवार को हाटगम्हरिया थाना लाकर पूछताछ किया. पूछताछ के बाद चारों को छोड़ दिया गया. जगन्नाथपुर डीएसपी मनोज झा के नेतृत्व में जगन्नाथपुर पुलिस चारों के मानव तस्करी के संदेह में थाने लायी थी. पूछताछ के लिए थाना लाये युवकों में सत्यवीर सिंह कीचड़, विधासागार कीचड़, झुनझुन जाट शामिल थे.
डीएसपी श्री झा ने बताया कि पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह युवती की मां की रजामंदी से शादी करने जा रहे थे. युवती के नाबालिग होने का पता चलते ही शादी से इनकार कर दिया. एकरारनामा लिखवाकर सभी युवकों को छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




