गुदड़ी मार्केट में सफाई कर बाहर निकाली गयी नाली

Published at :23 Dec 2015 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
गुदड़ी मार्केट में सफाई कर बाहर निकाली गयी नाली

चाईबासा : बड़ी बाजार स्थित गुदड़ी मार्केट में मंगलवार को नाली की सफाई की गयी. श्रद्धानंद बालिका विद्यालय के पास स्थित नाली कचरे से पट गयी थी. यहां नाली है इसका पता भी नहीं चलता था. सफाई के बाद नाली सामने आयी. नगर पर्षद शहर में कई स्थानों का सफाई के बाद नालियों के ऊपर […]

विज्ञापन
चाईबासा : बड़ी बाजार स्थित गुदड़ी मार्केट में मंगलवार को नाली की सफाई की गयी. श्रद्धानंद बालिका विद्यालय के पास स्थित नाली कचरे से पट गयी थी. यहां नाली है इसका पता भी नहीं चलता था.
सफाई के बाद नाली सामने आयी. नगर पर्षद शहर में कई स्थानों का सफाई के बाद नालियों के ऊपर सीमेंट का स्लैब डालने की योजना बना रहा है. नप अध्यक्ष नीला नाग ने बताया कि बारिश होने पर सड़क से पानी नीचे गुदड़ी मार्केट की ओर बहता था और सड़क पर कीचड़ बन जाता था. नाली बंद होने से लोग परेशान थे़ इसलिए मशीन की मदद से नाली का कचरा निकाला गया. इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष नीला नाग, कार्यपालक कमल किशोर सिंह, मुन्ना आलम आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola