आज चाईबासा सरायकेला में केंद्रीय टीम

खरसावां : सुखाड़ का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम रविवार को पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले का दौरा करेगी. इससे पहले, शनिवार को केंद्रीय टीम ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ बैठक की. उसके बाद टीम ने पलामू, लोहरदगा, हजारीबाग और रामगढ़ जिले में सूखे का जायजा लिया. केंद्रीय टीम का नेतृत्व कृषि मंत्रालय […]
खरसावां : सुखाड़ का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम रविवार को पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले का दौरा करेगी. इससे पहले, शनिवार को केंद्रीय टीम ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ बैठक की. उसके बाद टीम ने पलामू, लोहरदगा, हजारीबाग और रामगढ़ जिले में सूखे का जायजा लिया. केंद्रीय टीम का नेतृत्व कृषि मंत्रालय के अपर सचिव जलज श्रीवास्तव कर रहे हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय टीम सुबह 10़ 45 बजे हेलीकॉप्टर से चाईबासा पहुंचेगी. यहां कुछ क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद टीम दोपहर 12.30 बजे सरायकेला-खरसावां के लिए रवाना हो जायेगी. यहां दोपहर 1.15 से शाम चार बजे तक फिल्ड विजिट का कार्यक्रम रखा गया है. इसके बाद टीम वापस रांची लौट जायेगी.
प िसंहभूम सर्वाधिक प्रभावित जिलों में
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम िसंहभूम सुखाड़ से सर्वाधिक प्रभावित जिलों में से है. यहां 61 फीसदी से अधिक धान की फसलों को नुकसान पहुंचा है. जिले के आनंदपुर प्रखंड के सतबमरी गांव की कर्ज में डूबी महिला किसान बुधनी तिर्की ने सूखे की आशंका में अपने खेत में ही पेड़ से लटककर जान दे दी थी. इस जिले में आनंदपुर और मनोहरपुर प्रखंड सुखाड़ से ज्यादा प्रभावित रहा. वहीं, सरायकेला-खरसावां जिले में 41.57 फीसदी से अधिक धान की फसल प्रभावित हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




