जीत के जश्न में डूबे िवजेता

Published at :20 Dec 2015 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
जीत के जश्न में डूबे िवजेता

जगन्नाथपुर : मतगणना कार्य समय से कुछ देर से अव्यवस्था के बीच शुरू हुआ. पंचायतवार मतगणना का रोस्टर जारी होने के बावजूद प्रारम्भ में दूसरे पंचायत के गणक अभिकर्ताओं को भी प्रवेश दे दिया गया जिससे मतगणना केन्द्र के भीतर भीड़ लग गयी. जिसे बाद में हटाया गया. वोटों की गिनती का रफ्तार काफी धीमी […]

विज्ञापन

जगन्नाथपुर : मतगणना कार्य समय से कुछ देर से अव्यवस्था के बीच शुरू हुआ. पंचायतवार मतगणना का रोस्टर जारी होने के बावजूद प्रारम्भ में दूसरे पंचायत के गणक अभिकर्ताओं को भी प्रवेश दे दिया गया जिससे मतगणना केन्द्र के भीतर भीड़ लग गयी. जिसे बाद में हटाया गया.

वोटों की गिनती का रफ्तार काफी धीमी होने के कारण संभावित दो दिन मे मतगणना पूरी कर पाना संभव न हो. मतगणना केन्द्र के भीतर प्राथमिक उपचार की की व्यवस्था की गयी है जबकि गणक अभिकर्ताओं को शौच के लिए बाहर जाना पड़ रहा था.

रिजर्व कर्मियों का आक्रोश
मतगणना के लिए रिजर्व में रखे गये 50 से अधिक मतगणना कर्मियों को भोजन की व्यवस्था नहीं होने के कारण उनके नाराजगी देखी गयी. मतगणना केन्द्र में कर्मियों को टेबल पर हीं नाश्ता व खाना की व्यवस्था की गयी थी.
केंद्र के बाहर खुले अस्थायी होटल
जगन्नाथपुर में मतगणना केंद्र के बाहर उमड़ने वाली भीड़ का स्थानीय युवकों ने जमकर लाभ उठाया. केन्द्र के बाहर दर्जनों स्थानों पर तम्बू लगा अस्थायी होटल खोल दिया गया है जहां बाहर से आये लोगों को खाने-पीने के सामान बेचे जा रहे थे. इसके अलावा नाश्ता, पानी, पान, तम्बाकू, गुटखा आदि की दुकानें भी खुली थी. अस्थायी हाेटल में शाकाहारी व मांसाहारी सभी तरह की व्यवस्था थी. शहर मे लगभग एक टन मांस की िबक्री हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola