सोनुवा में 332 लोग होंगे लाभान्वित

Published at :17 Dec 2015 3:41 AM (IST)
विज्ञापन
सोनुवा में 332 लोग होंगे लाभान्वित

सोनुवा : राज्य सरकार के निर्देशानुसार आपूर्ति विभाग द्वारा बीपीएल परिवार के लाभुकों के बीच रियायती दर पर एलपीजी गैस कनेक्शन दिये जाने की योजना है. योजना के तहत सोनुवा प्रखंड में कुल 332 लाभुकों का चयन कर सब्सिडी मूल्य पर एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन उपलब्ध कराये जायेेंगे. इस संबंध में बीडीओ प्रवेश कुमार साव ने […]

विज्ञापन
सोनुवा : राज्य सरकार के निर्देशानुसार आपूर्ति विभाग द्वारा बीपीएल परिवार के लाभुकों के बीच रियायती दर पर एलपीजी गैस कनेक्शन दिये जाने की योजना है. योजना के तहत सोनुवा प्रखंड में कुल 332 लाभुकों का चयन कर सब्सिडी मूल्य पर एलपीजी सिलेंडर कनेक्शन उपलब्ध कराये जायेेंगे. इस संबंध में बीडीओ प्रवेश कुमार साव ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से जानकारी मांगी है.
बीडीओ श्री साव ने बताया कि योजना को लेकर सभी पंचायत सेवक के माध्यम से आवेदन लिए जायेंगे. जिसके बाद जरूरतमंद बीपीएल परिवारों का चयन कर इसका लाभ प्रदान किया जायेगा. बीडीओ श्री साव ने बताया कि पूर्व में सरकारी योजना के तहत लाभ पा चुके परिवार या व्यक्ति को इसका लाभ नहीं मिलेगा. इसके अलावा एक परिवार के दो व्यक्ति को इसका लाभ नहीं मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola