हो युवाओं ने खुद को किया साबित

Published at :27 Oct 2015 8:47 AM (IST)
विज्ञापन
हो युवाओं ने खुद को किया साबित

नेशनल हो यूथ मीट : 2015. शक्ति की चर्चा और रंगारंग कार्यक्रम के साथ हो मीट का समापन बड़बिल : भुवनेश्वर स्थित वीर बिरसा मुंडा हो स्टूडेंट यूनियन द्वारा आयोजित थर्ड नेशनल हो यूथ मीट-2015 रंगारंग कार्यक्रमों के बीच रविवार शाम समाप्त हो गया. भुवनेश्वर के चंद्रशेखरपुर स्थित रेल विहार सभागार में आयोजित दो दिवसीय […]

विज्ञापन
नेशनल हो यूथ मीट : 2015. शक्ति की चर्चा और रंगारंग कार्यक्रम के साथ हो मीट का समापन
बड़बिल : भुवनेश्वर स्थित वीर बिरसा मुंडा हो स्टूडेंट यूनियन द्वारा आयोजित थर्ड नेशनल हो यूथ मीट-2015 रंगारंग कार्यक्रमों के बीच रविवार शाम समाप्त हो गया. भुवनेश्वर के चंद्रशेखरपुर स्थित रेल विहार सभागार में आयोजित दो दिवसीय मीट में लगभग 10 राज्यों से हो समाज के युवा शामिल हुए.
मीट में शामिल झारखंड माइंस एरिया काॅरपोरेशन (सुंदरनगर-जमशेदपुर) के महासचिव अर्जुन सामड ने कहा की आज हो समाज के युवाओं ने देश में खुद को साबित किया है. हम किसी क्षेत्र में भी किसी से कम नहीं है. सामड ने यूसिल के तुरामडीह माइंस प्रबंधन द्वारा देशाउली तोड़े जाने के विरोध की कहानी बतायी़ कहा कि 2006 में विस्थापितों को नौकरी नहीं मिलने पर 9 दिनों तक कंपनी गेट जाम किया गया था. एकजुटता के बाद ही माइंस में सभी स्थानियों को नियुक्ति मिली. सामड ने एकजुटता को शक्ति बताते हुए कहा कि इससे बड़ी से बड़ी चट्टान भी गिरायी जा सकती है.
इस मौके पर वीर बिरसा मुंडा स्टूडेंट यूनियन की तरफ से गणेश्वर गागराई ने स्टूडेंट यूनियन गठन की चर्चा की़ उन्होंने बताया कि हो समुदाय के छात्रों के लिए राजधानी भुवनेश्वर में एक कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण चुनौती भरा कार्य था लेकिन चार माह के भीतर 2011 में सेंटर का निर्माण पूराकिया गया.
समापन में छात्राओं ने हो सांस्कतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया तो स्टूडेंट यूनियन के युवाओं ने रैंप पर जलवा बिखेर सबको विस्मित कर दिया. इस मौके पर साइकिल से बंगलौर से रांची का सफर करने वाले जमशेदपुर के सूरा बिरुली तथा मयुरभंज जिला के केदुमुंडी निवासी संतानु हेम्ब्रम को हो सम्मान-2015 से सम्मानित किया गया.
आयोजन मेें वीर बिरसा मुंडा स्टूडेंट यूनियन, जमशेदपुर आदिवासी हो यूथ महासभा, बंगलौर हो सिविल सोसाइटी, नई दिल्ली दिशुम सोसाइटी, कोलकाता हो यूथ, रांची हो यूथ, मयुरभंज म्यूजिक बैंड ग्रुप सुरसंगम, मुंबई कोल्हान वेलफेयर एसोसिएशन की सक्रिय भूमिका रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola