पहले दिन 107 ने खरीदा नामांकन पत्र

Published at :24 Oct 2015 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
पहले दिन 107 ने खरीदा नामांकन पत्र

चाईबासा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गयी. जिला परिषद के तीन सीटों के लिए पहले दिन 11 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा. अनारक्षित होने के कारण हॉट सीट बने चाईबासा भाग दो के लिए पहले दिन सबसे ज्यादा सात लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा. जबकि तांतनगर […]

विज्ञापन
चाईबासा : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गयी. जिला परिषद के तीन सीटों के लिए पहले दिन 11 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा. अनारक्षित होने के कारण हॉट सीट बने चाईबासा भाग दो के लिए पहले दिन सबसे ज्यादा सात लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा.
जबकि तांतनगर जिला परिषद सीट के लिए तीन व चाईबासा भाग एक सीट के लिए एक ने नामांकन खरीदा. सुबह जिला परिषद कार्यालय में उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह रिटर्निंग अफसर अनिल कुमार राय ने उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दिया. सबसे पहले पहुंचे देव कुमार बनर्जी ने चाईबासा भाग दो के लिए नामांकन पत्र खरीदा. जबकि दूसरे उम्मीदवार के रूप में निवर्तमान जिप अध्यक्ष अनिता सुम्बरूई ने चाईबासा जिला परिषद की सीट एक के लिए नामांकन पत्र खरीदा. नामांकन की खरीद के साथ उम्मीदवार सक्रिय हो गये है.
चाईबासा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नामांकन पत्रों की विक्री प्रक्रिया शुक्रवार से आरंभ हो गयी. सदर प्रखंड में सबसे अधिक लोगों ने पर्चा खरीदा. जबकि तांतनगर, मंझारी व झींकपानी प्रखंड में नामांकन पत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण एक भी उम्मीदवार पर्चा नहीं खरीद सके इन तीनों पंचायत में उम्मीदवारों के लिये नामांकन फार्म खरीदने के लिये काउंटर तक नहीं खोला गया.
जबकि चुनाव आयोग की तिथि के मुताबिक 23 अक्तूबर को नामांकन फार्म खरीदने की तिथि घोषणा की गयी है. तांतनगर बीडीओ ने कहा कि डीसी के आदेश के तहत सोमवार से ही नामांकन फार्म बेचा व जमा लिया जायेगा. इधर, झींकपानी बीडीओ के मुताबिक नामांकन फार्म खरीदने की प्रक्रिया सोमवार से ही आरंभ होगी. शुक्रवार को सिर्फ इस संबंध में जानकारी दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola