पंडालों की कारीगरी बनी आकर्षण का केंद्र

Published at :20 Oct 2015 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
पंडालों की कारीगरी बनी आकर्षण का केंद्र

चाईबासा : चाईबासा शहर के लगभग 22 स्थानों पर धूमधाम से मांग दुर्गा की पूजा होती है. कई जगहों पर जहां मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षक का केंद्र रहती है तो कई जगह पंडाल व पारंपरिक तौर-तरीकों से की जा रही पूजा लोगों को लुभाती है. हर बार पोस्ट ऑफिस चौक स्थित दुर्गा मंदिर की […]

विज्ञापन
चाईबासा : चाईबासा शहर के लगभग 22 स्थानों पर धूमधाम से मांग दुर्गा की पूजा होती है. कई जगहों पर जहां मां दुर्गा की प्रतिमा आकर्षक का केंद्र रहती है तो कई जगह पंडाल व पारंपरिक तौर-तरीकों से की जा रही पूजा लोगों को लुभाती है. हर बार पोस्ट ऑफिस चौक स्थित दुर्गा मंदिर की प्रतिमा लोगों को आकर्षित कर रही है.
जबकि अमला टोला, सेन टोला, बांधपाड़ा, रवींद्र भवन आदि जगहों पर पारंपरिक तौर पर पूजा खास है. इस बार टुंगरी का चाइना टेंपल, गुटूसाई का इंडिया गेट, गांधी टोला का बेल्लूर मठ, पिल्लई हॉल का स्वर्ण मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर का बांस पंडाल आकर्षक का केंद्र बना हुआ है. जबकि गाड़ी खाने में पर्यावरण को लेकर लगायी गयी झांकी व कुम्हारटोली में गोरिल्ला की झांकी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है.
सादे लिबास में तैनात है पुलिस
पूजा पंडालों में मनचलों से निबटनेके लिए सादे लिबास में महिला व पुलिसकर्मियों को पूजा पंडालों में तैनात किया गया है. प्रशासन की ओर से कुछ पंडालों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है. जहां पर पुलिस की विशेष नजर होगी. यहां पर आने जाने वाले लोगों को साथ-साथ पार्किंग के वाहनों पर भी नजर रखी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola