झारखंड-ओड़िशा सीमा से दो पीएलएफआइ नक्सली गिरफ्तार

Published at :26 Jul 2015 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड-ओड़िशा सीमा से दो पीएलएफआइ नक्सली गिरफ्तार

मनोहरपुर : झारखंड-ओड़िशा सीमावर्ती क्षेत्र के बिसरा थाना से दो कुख्यात पीएलएफआइ नक्सली को बिसरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार नक्सलियों में झारखंड के गिर्दा निवासी बालेश्वर तिवारी व सानजोजोदा (नुवागांव) निवासी काजू साहू शामिल हैं. दोनों जलडेगा के पीएलएफआइ एरिया कमांडर समीर सिंह के गिरोह के लिये काम करते थे. […]

विज्ञापन
मनोहरपुर : झारखंड-ओड़िशा सीमावर्ती क्षेत्र के बिसरा थाना से दो कुख्यात पीएलएफआइ नक्सली को बिसरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार नक्सलियों में झारखंड के गिर्दा निवासी बालेश्वर तिवारी व सानजोजोदा (नुवागांव) निवासी काजू साहू शामिल हैं.
दोनों जलडेगा के पीएलएफआइ एरिया कमांडर समीर सिंह के गिरोह के लिये काम करते थे. विगत दिनों गिरफ्तार नक्सलियों ने ओड़िशा के सोरड़ा निवासी एक व्यवसायी से एक लाख रुपये लेवी मांगी थी. बिसरा थाना प्रभारी सुशांत दास ने शुक्रवार की देर शाम ओड़िशा सीमा के कातेपुर बाजार के निकट से दोनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार नक्सलियों के पास दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल (14-पी/3185) बरामद किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola