चार मुखिया पर दर्ज होगी प्राथमिकी

Published at :09 Aug 2013 3:01 AM (IST)
विज्ञापन
चार मुखिया पर दर्ज होगी प्राथमिकी

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त अबुबक्कर पी सिद्दीख ने जिले के सभी अधिकारियों, प्रखंडों के बीडीओ, बीपीओ के साथ सात घंटे तक जिला समन्वय समिति की बैठक की. उपायुक्त ने एक माह में प्रति पंचायत पांच लाख रुपये खर्च करने में नाकाम रहे 58 पंचायतों के पंचायत सेवक और रोजगार सेवकों को […]

विज्ञापन

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त अबुबक्कर पी सिद्दीख ने जिले के सभी अधिकारियों, प्रखंडों के बीडीओ, बीपीओ के साथ सात घंटे तक जिला समन्वय समिति की बैठक की.

उपायुक्त ने एक माह में प्रति पंचायत पांच लाख रुपये खर्च करने में नाकाम रहे 58 पंचायतों के पंचायत सेवक और रोजगार सेवकों को शो कॉज किया है. इन पंचायतों में एक माह में दो लाख से भी कम राशि खर्च हुई है.

वहीं एक माह में खर्च करने में सबसे पीछे रहे नोवामुंडी प्रखंड के पंचायतों का सबसे खराब प्रदर्शन रहने के कारण वहां के बीडीओ बीपीओ को शो कॉज किया. सदर, मझगांव, नोवामुंडी के बीपीओ को शो कॉज किया गया. यहां उपायुक्त ने एक माह में दस योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया था, जो नहीं हुआ है.

अन्नपूर्णा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक योजना के लाभुकों का यूआइडी प्राथमिकता के आधार पर बनाने का निर्देश दिया. सभी का बैक खाता के साथ आधार नंबर देकर पैसा सीधे बैंक खाता में भेजने का आदेश दिया. साथ ही आगामी वित्तीय वर्ष 14-15 के लिए 14 अगस्त से 15 सितम्बर तक योजनाओं के चयन करने की बात कही. उग्रवादी हमले में मारे गये लोगों के परिजनों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि शीघ्र लाभुक तक पहुंचाने का निर्देश दिया.

इस संबंध में सभी बीडीओ को वैसे लोगों की सूची बनाकर राज्य सरकार से मिलने वाले एक लाख तथा केंद्र सरकार से मिलने वाली तीन लाख रूपये की राशि के साथ दी जाने वाली नौकरी की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया. उपायुक्त द्वारा लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की आशंका प्रभात खबर ने पहले ही जतायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola