रिमांड होम के वयस्क बंदी शीघ्र होंगें शिफ्ट

Published at :08 Aug 2013 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
रिमांड होम के वयस्क बंदी शीघ्र होंगें शिफ्ट

प्रभात खबर में प्रकाशित समाचार पर पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त ने लिया संज्ञान चाईबासा : रिमांड होम में बंद पांच बाल बंदी अब शीघ्र ही अलग जगह शिफ्ट होंगे. प्रभात खबर में पिछले चार अगस्त को ‘रिमांड होम में ही वयस्क हो गये पांच बाल बंदी’ शीर्षक से छपी खबर पर उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी […]

विज्ञापन

प्रभात खबर में प्रकाशित समाचार पर पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त ने लिया संज्ञान

चाईबासा : रिमांड होम में बंद पांच बाल बंदी अब शीघ्र ही अलग जगह शिफ्ट होंगे. प्रभात खबर में पिछले चार अगस्त को रिमांड होम में ही वयस्क हो गये पांच बाल बंदीशीर्षक से छपी खबर पर उपायुक्त अबुबक्कर सिद्दीख पी ने संज्ञान लिया है.

उन्होंने कहा है कि बाल बंदियों को रिमांड होम से अलग शिफ्ट कराने के लिए जो भी नियमानुकूल प्रावधान हैं, उसके अनुसार शीघ्र ही सारी कवायद पूरी की जायेगी. रिमांड होम से व्यस्कों को अलग शिफ्ट करने के लिए इससे संबंधित ऑथोरिटी को पत्र लिखा जायेगा.

छोटे बच्चों को रिमांड होम में बड़े बच्चे तंग भी करते होंगे. इस कारण भी ये जरूरी है कि जो बाल बंदी अब व्यस्क हो गये हैं, उन्हें अन्यत्र शिफ्ट किया जाय.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola