भाजपाइयों ने फूंका रक्षामंत्री का पुतला

Published at :08 Aug 2013 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपाइयों ने फूंका रक्षामंत्री का पुतला

चक्रधरपुर : जम्मू कश्मीर में पांच भारतीय जवानों को मारे जाने के विरोध में भाजपा नगर अध्यक्ष अशोक दास के नेतृत्व में रक्षामंत्री एके एंथनी का पुतला दहन किया गया. स्थानीय पवन चौक में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए. साथ इसमें रक्षामंत्री के विरुद्ध नारेबाजी भी की गयी. इस दौरान एनएच-75 के दोनों छोर […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : जम्मू कश्मीर में पांच भारतीय जवानों को मारे जाने के विरोध में भाजपा नगर अध्यक्ष अशोक दास के नेतृत्व में रक्षामंत्री एके एंथनी का पुतला दहन किया गया. स्थानीय पवन चौक में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए.

साथ इसमें रक्षामंत्री के विरुद्ध नारेबाजी भी की गयी. इस दौरान एनएच-75 के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. पुतला दहन के मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक षाड़ंगी, राजू, रतनलाल बोदरा, अश्विनी, दुर्योधन प्रसाद, गणोश तांती, हरी प्रमाणिक समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपाई शामिल थे. पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक षाड़ंगी ने कहा कि कांग्रेस के रहते देश असुरक्षित है.

पाकिस्तानी सेना लगातार हमारे देश के जवानों को शहीद बना रहे हैं और सरकार गहरी नींद में सोयी पड़ी है. इस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है तभी देश सुरक्षित हो सकता है. नहीं तो कभी चीन तो कभी पाकिस्तान की सेना हमारे जवानों को मारती रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola