राम सुंडी हत्याकांड में बेटा व भतीजा गिरफ्तार

Published at :07 Aug 2013 2:53 AM (IST)
विज्ञापन
राम सुंडी हत्याकांड में बेटा व भतीजा गिरफ्तार

चाईबासा : जमीन विवाद को लेकर हुई राम सुंडी हत्याकांड में मुफ्फसिल पुलिस ने नामजद अभियुक्त मृतक के पहले पत्नी के बेटे माटू सुंडी व भतीजा बागुन सुंडी को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को मंगलवार के दिन विचार के लिये कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया […]

विज्ञापन

चाईबासा : जमीन विवाद को लेकर हुई राम सुंडी हत्याकांड में मुफ्फसिल पुलिस ने नामजद अभियुक्त मृतक के पहले पत्नी के बेटे माटू सुंडी भतीजा बागुन सुंडी को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को मंगलवार के दिन विचार के लिये कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

जमीन विवाद को लेकर रोरो के मुंडाटोली निवासी राम सुंडी की 31 जुलाई के दिन बैल के गले में बांधने वाले बल्ली से पीटपीट कर हत्या कर दी गयी थी. राम की दूसरी पत्नी रदाय सुंडी ने घटना के संबंध में तीन अगस्त को शिकायत दर्ज कराते हुए उसमें राम के पहली पत्नी के बेटे माटू, भतीजा बागुन भाई लोकन को नामजद अभियुक्त बनाया था.

घटना के छठे दिन 5 अगस्त की सुबह पुलिस रोरो जंगल से राम के शव को बरामद करने में सफल हुई थी. इसमें नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola