पत्थर से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या

Published at :06 Aug 2013 1:46 AM (IST)
विज्ञापन
पत्थर से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या

बड़बिल : बड़बिल के झाड़गां में अपराधियों ने पति–पत्नी की हत्या पत्थर से कुचलकर कर दी गयी है. पुलिस ने पात्रो (62) और कुमाती पात्रो (55) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. अपराधियों की पकड़ने के लिए पुलिस डॉग स्कवायड की भी मदद ले रही है. पात्रों व कुमाती की […]

विज्ञापन

बड़बिल : बड़बिल के झाड़गां में अपराधियों ने पतिपत्नी की हत्या पत्थर से कुचलकर कर दी गयी है. पुलिस ने पात्रो (62) और कुमाती पात्रो (55) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. अपराधियों की पकड़ने के लिए पुलिस डॉग स्कवायड की भी मदद ले रही है.

पात्रों कुमाती की चार बेटियों का विवाह हो चुका है. तीन बेटियां देवकी पात्रो, वैदेही पात्रो और उमा पात्रो झाडगां के निकट ही रहती है. जबकि चौथी बेटी मंदोदरी नायक भद्रासाई में रहती है. इनका एक बेटा है जो बड़बिल में ही रहता है. वह ट्रक चालक है. पतिपत्नी अकेले झाड़गां में रहते थे.

भद्रासाई निवासी बेटी मंदोदरी नायक के मुताबिक उसके मातापिता रविवार चार अगस्त की रात किसी पड़ोसी के यहां बच्चे की जन्म की दावत पर गये थेऔर रात को खाना खा कर लौटे थे. सुबह उनके हत्या की खबर मिली.

मंदोदरी के मुताबिक उसके पिता से उसके सगे चाचा और बड़े पिताजी का जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है. उसने आरोप लगाया कि जमीन हड़पने की नीयत से ही उसके मातापिता की हत्या कर दी गयी है. पुलिस ने मंदोदरी का बयान दर्ज कर हत्या की सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola