महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने वाला गिरफ्तार, जेल

चाईबासा : घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने तथा बीच बचाव में आये पति को मारकर घायल करने के मामले में टोकलो पुलिस ने राजू तांती को गिरफ्तार किया है. आज उसे विचार के लिये कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है. घटना के संबंध में पीड़ित भानुमती तांती […]
चाईबासा : घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने तथा बीच बचाव में आये पति को मारकर घायल करने के मामले में टोकलो पुलिस ने राजू तांती को गिरफ्तार किया है. आज उसे विचार के लिये कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है. घटना के संबंध में पीड़ित भानुमती तांती ने टोकलो थाने में प्राथमिकी दर्ज करयी है.
जिसमें उसने बताया था कि 31 जुलाई की रात हतनागोड़ा गांव का राजू तांती शराब के सेवन कर उसके घर घुस आया था. उसने उसे अकेला समझकर दुष्कर्म की कोशिश की थी. शोर मचाने पर उसे बचाने उसका पति सुमन तांती वहां पहुंचा था. आरोपी ने उसके पति पर हमला कर उसे भी घायल कर दिया. जिसके बाद वह भाग निकला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










