ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर विवाद

Published at :05 Aug 2013 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर विवाद

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर पर्षद क्षेत्र वार्ड संख्या-15 रिटायर्ड कॉलोनी में ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है. विवाद को सुलझाने विधायक लक्ष्मण गिलुवा रिटायर्ड कॉलोनी पहुंचे. कॉलोनी में मंगल दास व विक्रम मुखी की जमीन के समीप ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है. ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए बिजली विभाग की ओर से पोल […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर नगर पर्षद क्षेत्र वार्ड संख्या-15 रिटायर्ड कॉलोनी में ट्रांसफॉर्मर लगाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है. विवाद को सुलझाने विधायक लक्ष्मण गिलुवा रिटायर्ड कॉलोनी पहुंचे. कॉलोनी में मंगल दास विक्रम मुखी की जमीन के समीप ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है.

ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए बिजली विभाग की ओर से पोल गाड़कर प्लेटफॉर्म तैयार कर लिया गया है. सिर्फ ट्रांसफॉर्मर लगाना बाकी है. ट्रांसफॉर्मर सरकारी जमीन पर लगाया जा रहा है. विक्रम मुखी मंगल दास स्थान बदल कर ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग कर रहे हैं.

ट्रांसफॉर्मर लगाने का विरोध करने पर श्री दास श्री मुखी के खिलाफ कॉलोनीवासी खड़े हो गये. महिलापुरुष कॉलोनीवासियों ने विरोध कर रहे दोनों व्यक्तियों को जम कर कोसा. करीब एक घंटे तक इसको लेकर हंगामा हुआ.

मामले को सुलझाने पहुंचे विधायक श्री गिलुवा ने दोनों पक्ष की बातों को सुना. विधायक ने कहा कि काफी प्रयास के बाद रिटायर्ड कॉलोनी में ट्रांसफॉर्मर स्थापित हो रहा है. उन्होंने कहा कि मामले को तूल देकर आपसी समझौता से ट्रांसफॉर्मर लगाया जायेगा. बिजली सभी की र्जुरत है. ट्रांसफॉर्मर लग जाने से लोगों को बिजली संबंधी काफी राहत मिलेगी.

उन्होंने विद्युत विभाग के एसडीओ मृणाल गौतम से संपर्क कर समाधान की दिशा में पहल करने की बात कही. इस मौके पर काफी संख्या में मोहल्लावासी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola