ePaper

सिंहभूम में सीएम रघुवर दास की जन आशीर्वाद यात्रा आज

Updated at : 11 Oct 2019 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
सिंहभूम में सीएम रघुवर दास की जन आशीर्वाद यात्रा आज

रांची/चाईबासा : मुख्यमंत्री रघुवर दास 11-12 अक्तूबर को पश्चिमी सिंहभूम में रहेंगे. वे यहां जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे. पोटका से यात्रा शुरू हाेगी. श्री दास शुक्रवार को रांची से सीधे पाेटका पहुंचेंगे, फिर राजनगर होते चाईबासा आयेंगे. श्री दास टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित कृषि आशीर्वाद योजना के प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में बतौर […]

विज्ञापन
रांची/चाईबासा : मुख्यमंत्री रघुवर दास 11-12 अक्तूबर को पश्चिमी सिंहभूम में रहेंगे. वे यहां जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे. पोटका से यात्रा शुरू हाेगी.
श्री दास शुक्रवार को रांची से सीधे पाेटका पहुंचेंगे, फिर राजनगर होते चाईबासा आयेंगे. श्री दास टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित कृषि आशीर्वाद योजना के प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. कार्यक्रम में किसानों के खाते में योजना की प्रथम किस्त की राशि भेजी जायेगी. इसके बाद मुख्यमंत्री झींकपानी जायेंगे. वापसी में चाईबासा में रोड शो करेंगे. इसके बाद कुमारडुंगी, हाट गम्हरिया जगन्नाथपुर पहुंचेंगे. जगन्नाथपुर से नोवामुंडी तक रोड शो करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री वापस रांची लौट जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola