पंडालों के प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरा लगायें

Updated:
विज्ञापन

झींकपानी: क्राइम मीटिंग में डीएसपी और थानेदार रहे उपस्थित झींकपानी/ जगन्नाथपुर : दुर्गापूजा पर झींकपानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारीप्रदीप उरांव के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग की गयी. डीएसपी ने दुर्गापूजा का त्योहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. कहा कि पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप […]

विज्ञापन

झींकपानी: क्राइम मीटिंग में डीएसपी और थानेदार रहे उपस्थित

आपके शहर में

विज्ञापन
झींकपानी/ जगन्नाथपुर : दुर्गापूजा पर झींकपानी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारीप्रदीप उरांव के नेतृत्व में सभी थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग की गयी. डीएसपी ने दुर्गापूजा का त्योहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. कहा कि पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा.
उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि पंडाल के पासआगजनी से बचाव के लिए पानी, बालू की व्यवस्था की जाय. पंडाल के इंट्री प्वाइंट पर कम से कम सीसीटीवी अवश्य लगायें. वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा सके. कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल समिति के सदस्य पंडालों में वोलेंटियर्स को अवश्य रखें, ताकि मूर्ति की निगरानी हो सके. पूजा पंडालों में पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग इंट्री प्वाइंट की व्यवस्था करें. थानेदारों को
फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने का आदेश व पुराने कांड को अविलंब निष्पादन करने की बात कही. नियमित गश्ती व वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया. असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी. बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर धीरेंद्र मिश्रा, जगन्नाथपुर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक, जेटेया प्रभारी बासुदेव टोपो, हाटगम्हरिया प्रभारी विजय सिंह, मझगांव प्रभारी अकील अहमद, कुमारडुंगी महेंद्र राय, टोंटो प्रभारी ललन सिंह उपास्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola