महिला कॉलेज से पैदल मार्च कर विवि पहुंचीं छात्राएं, कहा-न शिक्षक हैं न किताबें, पढ़ें कैसे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2019 2:50 AM
चाईबासा : चाईबासा महिला कॉलेज की छात्राओं ने बुधवार को विरोध मार्च निकाला, जो महिला कॉलेज से पोस्ट ऑफिस चौक, टुंगरी, तांबो चौक होते हुए विश्वविद्यालय पहुंचा. यहां प्रदर्शन के बाद वीसी डॉ शुक्ला मोहंती से मिलकर छात्राओं ने समस्याएं रखी. छात्राओं ने समस्याओं का अविलंब समाधान की मांग की. महिला कॉलेज के सभी विभाग […]
चाईबासा : चाईबासा महिला कॉलेज की छात्राओं ने बुधवार को विरोध मार्च निकाला, जो महिला कॉलेज से पोस्ट ऑफिस चौक, टुंगरी, तांबो चौक होते हुए विश्वविद्यालय पहुंचा. यहां प्रदर्शन के बाद वीसी डॉ शुक्ला मोहंती से मिलकर छात्राओं ने समस्याएं रखी. छात्राओं ने समस्याओं का अविलंब समाधान की मांग की.
महिला कॉलेज के सभी विभाग में शिक्षक बहाली, शिक्षक विहीन विभाग में कुछ दिनों में नियुक्ति, सभी विषयों में स्थायी शिक्षक, पुस्तकालय व रीडिंग रूम सभी विषयों के पुस्तक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने, प्रायोगिक विषयों के उपकरण अविलंब उपलब्ध कराने और परीक्षा से पूर्व सिलेबस पूर्ण कराने की गारंटी की मांग रखी.
कार्यालय से बाहर आकर छात्राओं से मिलीं वीसी, आश्वासन मिला
वीसी खुद अपने कमरे से बाहर आकर छात्राओं से मिलीं. शिक्षक नियुक्ति एक सप्ताह में पूरा करने का आश्वासन दिया.कॉलेज से मांग पत्र आने पर पुस्तकालय में तुरत पुस्तक दी जायेगी. जिन प्रायोगिक विषयों के उपकरण नहीं है, वह तुरत मिलेगा. टीचर नियुक्त के बाद सिलेबस पूरा करने का हर संभव कोशिश होगी. वीसी ने कहा कि एक-दो दिन के बाद वह महिला कॉलेज आएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










