मुरुगा महादेव से पूजा कर लौट रहे व्यक्ति का शव ट्रैक पर मिला

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चाईबासा :नोवामुंडी रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म से 50 गज दूर रेल लाइन किनारे मंगलवार की शाम एक शव बरामद किया गया. बुधवार की सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया. सदर अस्पताल में स्वीपरों ने शव की पहचान चाईबासा के बड़ा नीमडीह निवासी सोनू मछुवा (40) के रूप में की. इसके बाद बड़ा नीमडीह जाकर उसके परिजनों […]

विज्ञापन

चाईबासा :नोवामुंडी रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म से 50 गज दूर रेल लाइन किनारे मंगलवार की शाम एक शव बरामद किया गया. बुधवार की सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया. सदर अस्पताल में स्वीपरों ने शव की पहचान चाईबासा के बड़ा नीमडीह निवासी सोनू मछुवा (40) के रूप में की. इसके बाद बड़ा नीमडीह जाकर उसके परिजनों को जानकारी दी.

विज्ञापन

इसके बाद पत्नी और बेटियां पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंची. पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि सोनू मछुवा अंतिम सोमवार को जलाभिषेक के लिए मुरुगा महादेव (नोवामुंडी) गया था. वह रविवार शाम को चाईबासा के करनी मंदिर स्थित रोरो नदी से जल लेकर मुरुगा महादेव पैदल ही गया. उसकी पत्नी और बेटियां भी डाक बम में मुरुगा महादेव गयी थी. जलाभिषेक के बाद उसकी पत्नी और बेटियां सोमवार की शाम डेमू ट्रेन से लौट घर लौटीं.

बेटियों ने बताया कि उसका पिता नशे के आदी थे. पिछले साल भी जल चढ़ाकर दो दिन बाद घर लौटे थे. इसके कारण उनकी खोजबीन नहीं की. बेटियों ने बताया कि पिता को नोवामुंडी रेलवे स्टेशन में इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ाते देखा था. मृतक रिक्शा चला कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था. पुलिस ने बताया कि मृतक के सिर के पीछे जख्म था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola