चाईबासा : अज्ञात महिला की अधजली लाश बरामद, गला रेत कर आंखें निकाल ली गयी है, दुष्कर्म की आशंका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चाईबासा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुइदबुसू व हरिला गांव की सीमा पर खेत से रविवार की सुबह अज्ञात महिला का अधजला शव मिला, जिसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी जा रही है. महिला की धारदार हथियार से गर्दन रेती गयी है. आंखें निकाल ली गयी. शव को जलाने का भी प्रयास किया […]
विज्ञापन
चाईबासा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुइदबुसू व हरिला गांव की सीमा पर खेत से रविवार की सुबह अज्ञात महिला का अधजला शव मिला, जिसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जतायी जा रही है. महिला की धारदार हथियार से गर्दन रेती गयी है.
आंखें निकाल ली गयी. शव को जलाने का भी प्रयास किया गया. महिला की उम्र 30-35 वर्ष है. पुलिस अंदाजा लगा रही है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद यहां शव को फेंक दिया गया है.
रविवार सुबह 10 बजे ग्रामीणों की नजर महिला के शव पर पड़ी. इसके बाद कुइदबुसू के ग्रामीण मुंडा ने थाना को जानकारी दी. सूचना पर दोपहर एक बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है. जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










