दोस्तों संग होली खेलने निकले युवक का शव कुजू नदी से बरामद, हत्या का केस दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Mar 2019 1:32 AM (IST)
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने तक पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है परिवार वालों ने तीनों दोस्त के खिलाफ हत्या कर शव नदी में फेंकने का केस दर्ज कराया चाईबासा : होली के दिन गुरुवार की सुबह नौ बजे अपने तीन दोस्तों के साथ निकले टुंगरी निवासी आकाश यादव (23) का शव शुक्रवार की शाम […]
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने तक पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है
परिवार वालों ने तीनों दोस्त के खिलाफ हत्या कर शव नदी में फेंकने का केस दर्ज कराया
चाईबासा : होली के दिन गुरुवार की सुबह नौ बजे अपने तीन दोस्तों के साथ निकले टुंगरी निवासी आकाश यादव (23) का शव शुक्रवार की शाम कुजू नदी के पास मिला. दरअसल सोशल मीडिया पर शव की तस्वीर वायरल होने पर परिजनों ने शव की पहचान की.
परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंच शव की शिनाख्त की. मृतक के बड़े भाई संतोष ठाकुर के बयान पर सदर थाना में मृतक के तीन दोस्तों बड़ीबाजार स्थित बरकंदाज टोला निवासी आयुष कुमार ठाकुर, करण ठाकुर व राजकुमार ठाकुर के खिलाफ हत्या कर शव कुजू नदी में फेंकने का मामला दर्ज हुआ है.
सुबह 9 बजे बुलाकर ले गए थे तीनों दोस्त : बड़े भाई संतोष यादव ने बताया कि आकाश अपने तीन दोस्तों आयुष कुमार ठाकुर, करण ठाकुर व राजकुमार ठाकुर के साथ सुबह 9 बजे दो बाइक से होली खेलने निकला. होली के माहौल में शाम तक किसी प्रकार की खोजबीन परिवार वालों ने नहीं की. रात होने के बाद घरवालों ने आकाश की खोज करनी शुरू कर दी. इस दौरान आकाश का कहीं कुछ पता नहीं चला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




