टाटा-काचीगुड़ा स्पेशल ट्रेन चार मार्च से चलेगी

Updated at : 02 Mar 2019 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
टाटा-काचीगुड़ा स्पेशल ट्रेन चार मार्च से चलेगी

चाईबासा, डांगुवापोसी व बांसपानी समेत 14 स्टेशनों पर रुकेगी चक्रधरपुर : 4 मार्च से 25 जून तक टाटा-काचीगुड़ा स्पेशल ट्रेन चलेगी. जिसका ठहराव चाईबासा, डांगुवापोसी, बांसपानी, जिरुली, केंदुझरगढ़, सुकिनदा रोड, निरज मरथापुर, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड, ब्रह्मपुर समेत 14 स्टेशनों पर होगा. ट्रेन में एक एसी टू टीयर, दो एसी थ्री टीयर, सात स्लीपर कोच व […]

विज्ञापन

चाईबासा, डांगुवापोसी व बांसपानी समेत 14 स्टेशनों पर रुकेगी

चक्रधरपुर : 4 मार्च से 25 जून तक टाटा-काचीगुड़ा स्पेशल ट्रेन चलेगी. जिसका ठहराव चाईबासा, डांगुवापोसी, बांसपानी, जिरुली, केंदुझरगढ़, सुकिनदा रोड, निरज मरथापुर, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड, ब्रह्मपुर समेत 14 स्टेशनों पर होगा. ट्रेन में एक एसी टू टीयर, दो एसी थ्री टीयर, सात स्लीपर कोच व छह जेनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे.टाटा-काचीगुड़ा स्पेशल (07439) ट्रेन टाटानगर से प्रत्येक मंगलवार की रात 10.50 बजे खुलेगी व गुरुवार सुबह 5 बजे काचीगुड़ा पहुंचेगी. विपरीत दिशा में काचीगुड़ा-टाटा स्पेशल (07438) ट्रेन काचीगुड़ा से प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1 बजे से चलेगी और दूसरे दिन रात 7. 45 बजे टाटानगर पहुंचेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola