मालगाड़ी से बच्चे के दोनों पांव कटे, गंभीर

Updated:
विज्ञापन

नोवामुंडी : पदापहाड़ स्टेशन पर मंगलवार की शाम छह बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से गोपीनाथ पान (14) का दोनों पांव कट गया है. दाहिना पांव घुटना से व बायां पांव जांघ से कट गया है. वह डांगुवापोसी के गुरा पान के पुत्र बताया जा रहा है. दुर्घटना के बाद घायल बच्चे को गुडस […]

विज्ञापन

नोवामुंडी : पदापहाड़ स्टेशन पर मंगलवार की शाम छह बजे मालगाड़ी की चपेट में आने से गोपीनाथ पान (14) का दोनों पांव कट गया है. दाहिना पांव घुटना से व बायां पांव जांघ से कट गया है. वह डांगुवापोसी के गुरा पान के पुत्र बताया जा रहा है. दुर्घटना के बाद घायल बच्चे को गुडस ट्रेन से नोवामुंडी स्टेशन लाया गया. यहां से टाटा-स्टील की एंबुलेंस से टिस्को की नोवामुंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां स्थिति गंभीर बनी हुई है. प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर ले जाने की सलाह दी. बताया जाता है कि वह रेल लाइन पार कर रहा था. इस दौरान मालगाड़ी की चपेट में आ गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola