बड़े भाई की ससुराल आये युवक की दोस्त ने ली जान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरायकेला/सीनी : हड़िया पीने के दौरान हुए विवाद में बुधवार रात सीनी थानांतर्गत उकरी गांव में एक युवक की उसके दोस्त ने रॉड से वार कर हत्या कर दी. घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी को गुरुवार को […]

विज्ञापन

सरायकेला/सीनी : हड़िया पीने के दौरान हुए विवाद में बुधवार रात सीनी थानांतर्गत उकरी गांव में एक युवक की उसके दोस्त ने रॉड से वार कर हत्या कर दी. घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. विवाद के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थानांतर्गत बेड़ाहातु गांव निवासी बबलू कालिंदी (25) 28 जुलाई को अपने बड़े भाई सुखदेव कालिंदी के साथ उसके ससुराल सीनी गया हुआ था. बुधवार को वह खरसावां के रायडीह गांव स्थित झुमड़ी हाट से घूमने गया और लौटकर भाई के ससुराल आ गया. कुछ देर बाद बबलू का दोस्त छोटू साव (मोहितपुर गांव निवासी) आया और उसे घर से बुलाकर उकरी ले गया.
बड़े भाई की…
उकरी पहुंचकर दोनों हड़िया का सेवन कर रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि छोटू ने पास में पड़े लोहे के रॉड से बबलू के प्राइवेट पार्ट में जोरदार वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी. इसके बाद उसने बबलू के शव को उकरी पुलिया के नीचे स्थित झाड़ी में छुपा दिया. गुरुवार को घटना की सूचना मिलने पर सरायकेला थाना प्रभारी आरबी सिंह व सीनी ओपी प्रभारी विपिन बिहारी सिंह मौके पर पहुंचे और अर्धनग्न अवस्था में जमीन पर पड़ा बबलू का शव बरामद किया.
चारों तरफ खोजबीन करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया बबलू के बड़े भाई के सुसरालवालों से मामले की जानकारी ली. इसमें पुलिस को पता चला कि छोटू साव उसे घर से बुलाकर बाहर ले गया था. इसके बाद पुलिस ने उसकी खोजबीन कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
घटना के बाद ससुराल में छुप गया था छोटू साव : घटना को अंजाम देने के बाद छोटू साव फरार हो गया था. वह सरायकेला के टांगरानी स्थित अपने ससुराल में आकर छुप गया था. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे टांगरानी से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
ले गया था हड़िया पिलाने
हड़िया पीने के दौरान हुई विवाद में युवक की हत्या की गयी है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
विपिन बिहारी सिंह, प्रभारी सीनी ओपी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola