झारखंड : स्वर्णरेखा में गिरा वायु सेना का लड़ाकू विमान हॉक, पायलट ने ऐसे बचायी अपनी जान
Updated at : 21 Mar 2018 6:53 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा : पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरपोर्ट से उड़ा वायु सेना का लड़ाकू विमान हॉक मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बहरागोड़ा के महुलडांगरी के पास स्वर्णरेखा नदी में गिर गया. पायलट अरविंद कुमार जोशी ने पैराशूट से कूद कर अपनी जान बचायी. बताया जाता है कि उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान में […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा : पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरपोर्ट से उड़ा वायु सेना का लड़ाकू विमान हॉक मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बहरागोड़ा के महुलडांगरी के पास स्वर्णरेखा नदी में गिर गया. पायलट अरविंद कुमार जोशी ने पैराशूट से कूद कर अपनी जान बचायी. बताया जाता है कि उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान में विस्फोट हो गया और वह नीचे गिरने लगा.
पायलट ने समय रहते पैराशूट की मदद से छलांग लगा दी. विमान तेज गति से नदी के बीचों बीच बालू में पूरी तरह घुस गया. ऊपर की सतह पर पानी आ गया. विमान का कुछ हिस्सा बालू पर बिखर गया.
पायलट को सुरक्षित स्थान पर ले गये लोग : घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पैराशूट से उतरे पायलट को सुरक्षित स्थान पर ले गये. पायलट अरविंद कुमार जोशी ने बताया कि विमान में वह अकेले ही थे. घटना की सूचना पाकर विधायक कुणाल षाड़ंगी, भाजपा नेता दिनेशानंद गोस्वामी व स्थानीय पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे.
पायलट को सीएचसी लाया गया. यहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ. कुछ देर बाद सेना का हेलीकॉप्टर इचड़ाशोल में उतरा. घायल पायलट को बेहतर इलाज के लिए ले जाया गया. घटना के करीब एक घंटा बाद महुलडांगरी में सेना का हेलीकॉप्टर उतरा. करीब 15 मिनट रुकने के बाद वापस लौट गया. शाम करीब चार बजे सेना के कई पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. क्रेन, दमकल और एंबुलेंस भी लाये गये. विमान को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है. जहां पर विमान गिरा है, वह स्थल चारों से पानी से घिरा है और बीच में बालू है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




