नशापान से दूर रहें युवा

Updated:
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दो दिवसीय जतरा महोत्सव संपन्न

विज्ञापन

सिमडेगा.

सदर प्रखंड के तामड़ा में अखंड पंचमी के मौके पर आयोजित दो दिवसीय जतरा महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया. मुख्य अतिथि के रूप में मजदूर नेता राजेश कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य संरक्षक सखी यादव उपस्थित थे. अतिथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन किया. स्वागत भाषण में अध्यक्ष कुबेर कैथवार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से हमारी विरासत व संस्कृति को संरक्षण मिलता है. मुख्य अतिथि राजेश सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से हमारी युवा पीढ़ी के अंदर अपनी विरासत व संस्कृति को बचाने के लिए प्रेरणा मिलेगी. उन्होंने युवाओं को नशापान से दूर रहने की सलाह दी. कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की जरूरत है. कार्यक्रम में झारखंड के मशहूर कलाकार रूपेश बड़ाइक ने वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद कुमार प्रीतम, बरखा बड़ाइक, चंदन दास, आशीष भारती, सखी यादव, सत्या महतो ने एक से बढ़ कर एक गीत प्रस्तुत किये. डांसर काजल व रीमा ठाकुर द्वारा एक से बढ़ कर एक नागपुरी व भोजपुरी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया. विधि-व्यवस्था को बनाये रखने में थाना प्रभारी दिनेश कुमार प्रजापति व अन्य पुलिस जवानों ने अहम भूमिका निभायी. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक सखी ग्वाला, हीराराम लाल महतो, अध्यक्ष कुबेर कैथवार, उपाध्यक्ष संतोष साहू, राहुल मिश्रा, विकास साहू, सचिव राहुल कैथवार, सुभाष कैथवार, कोषाध्यक्ष अरविंद कैथवार, छोटा साहू, ब्रजनाथ कैथवार, किशोर मांझी, संरक्षक मनोज सिंह ,अनूप केशरी, मनोज केशरी, शत्रुघ्न श्रीवास्तव, फूलचंद ठाकुर, जितेंद्र पुरी, मुकेश मिश्रा, अशोक गुप्ता, पूना सिंह, अशोक केशरी, विजय केशरी, अमृत, अमन मिश्रा आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola