सीनियर महिला हॉकी टीम के 40 सदस्यीय कोर ग्रुप में सिमडेगा की 6 बेटियों का चयन

Updated:
विज्ञापन

Hockey Players

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Women’s Hockey: हॉकी इंडिया ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं के लिए सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की 40 महिला हॉकी खिलाड़ियों का कोर ग्रुप बनाया है. कोर ग्रुप में शामिल 40 खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर के उपरांत महिला हॉकी टीम के लिए चयन होगा. चयनित खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी.

विज्ञापन

Women’s Hockey| सिमडेगा, रविकांत साहू : सिमडेगा जिले की 6 महिला हॉकी खिलाड़ियों का भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम के कोर ग्रुप के लिए चयन हुआ है. इनमें सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और अंजना डुंगडुंग शामिल हैं. हॉकी इंडिया ने आगामी अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं के लिए सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की 40 महिला हॉकी खिलाड़ियों का कोर ग्रुप बनाया है. कोर ग्रुप में शामिल 40 खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर के बाद महिला हॉकी टीम का चयन होगा. चयनित खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत की महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी.

विज्ञापन

कई खिलाड़ियों का पहली बार हुआ चयन

टीम में चयनित सलीमा टेटे और महिमा टेटे दोनो सगी बहनें हैं. अंजना डुंगडुंग की बड़ी बहन अलका डुंगडुंग भी पूर्व में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. महिमा, अंजना और अलबेला रानी को पहली बार सीनियर भारतीय टीम के कोर ग्रुप में शामिल किया गया है. जबकि सलीमा, संगीता, ब्यूटी और दीपिका सोरेंग पूर्व से ही कोर ग्रुप में थी. महिमा टेटे पूर्व में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा रह चुकी हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष ने चयनित खिलाड़ियों को दी बधाई

हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि 40 भारतीय महिला हॉकी टीम में सिमडेगा जिले की 6 खिलाड़ी शामिल हैं. जिससे टीम में सिमडेगा जिले की 15 प्रतिशत भागीदारी है. अगर हमारे हमारे पड़ोसी राज्य सुंदरगढ़ ओडिशा जैसे हर 10 किलोमीटर में एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम की सुविधाएं मिल जाएं तो भारतीय टीम को हमारा सिमडेगा जिला शत प्रतिशत खिलाड़ी देने की क्षमता रखता है.

सिमडेगा खेलकूद विभाग के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को दी बधाई

हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, पंखरासियूस टोप्पो, सुनील तिर्की, कमलेश मांझी, एल्शन किड़ो, बसंत बा, वेद प्रकाश, तारिणी कुमारी, कुबूल भेंगरा, करिश्मा परवार, प्रतिमा तिर्की, बलबीर प्रसाद, रोहित बेसरा, फादर बेनेफिक कुजूर, फादर पौलूस बागे, टिंटूस बड़ा सहित हॉकी सिमडेगा और जिला खेलकूद विभाग के पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामना दी है.

इसे भी पढ़ें

Waqf Bill: वक्फ बिल पर आज महायुद्ध, सत्ता-विपक्ष के बीच आर-पार की लड़ाई

Jharkhand Weather: झारखंड में बोकारो सबसे गर्म, कैसा है आपके यहां का मौसम

झुमरीतिलैया में गिरफ्तारी से बचने के लिए दुष्कर्म के आरोपी ने खाया था जहर, रिम्स में हो गयी मौत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola