Jharkhand Weather: झारखंड में बोकारो सबसे गर्म, कैसा है आपके यहां का मौसम

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather

Jharkhand Weather: बोकारो का उच्चतम तापमान झारखंड में सबसे अधिक दर्ज किया गया है. यहां का पारा 39.5 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है. रांची समेत कई जिलों के उच्चतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. आपके जिले में कितना है उच्चतम तापमान, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में बोकारो आज सबसे गर्म दिन है. यहां का अधिकतम तापमान झारखंड में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है. बोकारो थर्मल में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेंटीग्रेड है, जो राज्य में सबसे अधिक है. सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में 14.2 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी की वेदर रिपोर्ट

मौसम केंद्र रांची ने बुधवार सुबह वेदर रिपोर्ट जारी कर कहा है कि राजधानी रांची के उच्चतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. हालांकि, न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है. रांची का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 0.1 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. रांची का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़कर 19.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

जमशेदपुर का उच्चतम और न्यूनतम तापमान घटा

जमशेदपुर के मौसम की बात करें, तो यहां के उच्चतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है. यहां का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. यहां के न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आयी है. यह 23 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डाल्टेनगंज का अधिकतम पारा सामान्य से अधिक

डाल्टेनगंज के उच्चतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां का उच्चतम पारा 38.2 डिग्री सेंटीग्रेड पर कायम है. यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. डाल्टेनगंज के न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है. यह 20.1 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

इसे भी पढ़ें : मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, झारखंड के 13 जिलों में आंधी-तूफान और गरज के साथ होगी बारिश

बोकारो का अधिकतम पारा सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक

बोकारो, जहां का अधिकतम तापमान सबसे अधिक है, में उच्चतम पारा 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ा है. यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. यहां न्यूनतम तापमान भी चढ़ा है और यह सामान्य से अधिक है. बोकारो थर्मल का न्यूनतम पारा 1.5 डिग्री चढ़कर 18.1 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

चाईबासा में कितना है उच्चतम और न्यूनतम तापमान?

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में उच्चतम पारा घटा है और न्यूनतम पारा में वृद्धि हुई है. चाईबासा का अधिकतम तापमान 1 डिग्री घटकर 37.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है. यहां का न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेंटीग्रेड चढ़कर 24.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है.

इसे भी पढ़ें : कोडरमा में यज्ञ कलश यात्रा पर निकली महिलाओं पर पथराव, तनाव

झारखंड के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

शहर का नामअधिकतम तापमान
चतरा33.7 डिग्री सेंटीग्रेड
पूर्वी सिंहभूम35.5 डिग्री सेंटीग्रेड
गढ़वा35.7 डिग्री सेंटीग्रेड
गोड्डा38.5 डिग्री सेंटीग्रेड
गुमला33.5 डिग्री सेंटीग्रेड
हजारीबाग34.5 डिग्री सेंटीग्रेड
जामताड़ा36.7 डिग्री सेंटीग्रेड
खूंटी34.7 डिग्री सेंटीग्रेड
लोहरदगा32.5 डिग्री सेंटीग्रेड
पाकुड़38.9 डिग्री सेंटीग्रेड
पलामू36.5 डिग्री सेंटीग्रेड
सरायकेला38.9 डिग्री सेंटीग्रेड
सिमडेगा35.7 डिग्री सेंटीग्रेड
Source: India Meteorological Department (IMD)

इसे भी पढ़ें

2 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, एक-एक शहर की कीमत यहां चेक करें

Viral Video: झारखंड में रिमांड होम से 21 बाल कैदियों के भागने का वीडियो वायरल, पहले पुलिसकर्मी भागा

पकड़े जाने के डर से जहर खाने वाले दुष्कर्म के आरोपी 65 साल के बुजुर्ग की रिम्स में मौत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola