Simdega: पाकरटांड़ में हॉकी टूर्नामेंट का रोमांच, मोसेटोली ने डोभापानी को 1-0 से हराकर जीता खिताब

Updated:
विज्ञापन

खिलाड़ियों को संबोधित करते विधायक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा के पाकरटांड़ में आयोजित सांस्कृतिक और हॉकी प्रतियोगिता में सोगड़ा पेठियारटोली की टीम विजेता बनी. विधायक भूषण बाड़ा ने विजेताओं को सम्मानित किया.

विज्ञापन

सिमडेगा. पाकरटांड़ थाना खेल मैदान में किसान क्लब के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम सह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में क्षेत्र के बच्चों और युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. हॉकी के अलावा विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गयीं.

विज्ञापन

प्रतिभागियों को सम्मानित

हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मोसेटोली की टीम ने डोभापानी की टीम को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. वहीं सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में सोगड़ा पेठियारटोली की टीम विजेता बनी. बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को अतिथियों ने सम्मानित किया.

खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है. ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं से स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि सिमडेगा की पहचान हॉकी से है और ग्रामीण मैदानों से ही भविष्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकलते हैं. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल और शिक्षा को लक्ष्य बनाने की अपील की.

ये भी पढ़ें: सेमेरिया में सड़क की बदहाल स्थिति पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश, कहा- रोड नहीं तो वोट नहीं

बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास

जिप सदस्य सह महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपरा और पहचान को जीवित रखने का काम करते हैं. खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों से बच्चों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है. महिलाओं और युवतियों को ऐसे मंच मिलने से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है.

आयोजन को सफल बनाने सदस्यों का योगदान

मौके पर प्रमुख रजत लकड़ा, प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान, बीस सूत्री अध्यक्ष भूषण राम, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, विवेक एक्का, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, दिव्या सोरेंग, संगीता लकड़ा, जक्रियस मिंज, समीर कीड़ो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष अमजद खान, ईश्वर यादव, विश्वनाथ मेहर, हुंडू साहू, महेंद्र पेठाई सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola