महिलाएं परमेश्वर की अद्भुत व महत्वपूर्ण सृष्टि : विधायक

Updated:
विज्ञापन

लचरागढ़ पास्टोरेट स्तरीय वार्षिक महिला संघ सम्मेलन संपन्न

विज्ञापन

सिमडेगा. कोलेबिरा प्रखंड के पोगलोया में पास्टोरेट स्तरीय वार्षिक महिला संघ सम्मेलन संपन्न हुआ. सम्मेलन में कलीसिया के पुरोहितों ने परमेश्वर के जीवित वचनों की गहराइयों से जुड़े प्रेरणादायक मसीही संदेश दिये. मुख्य अतिथि विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि महिलाएं परमेश्वर की अद्भुत व महत्वपूर्ण सृष्टि हैं. परमेश्वर ने उन्हें अनेक विशेष गुणों से विभूषित कर पुरुषों के सहायक के रूप में बनाया है. सहायक का अर्थ केवल सहयोग देना नहीं, बल्कि किसी के मनोबल को बढ़ा कर उसे अतिरिक्त शक्ति प्रदान करना है. महिलाओं में यह विशेष सामर्थ्य होती है कि वह अपने प्रेम, करुणा, त्याग, समर्पण, धैर्य, सहनशीलता, दया व क्षमा जैसे गुणों से परिवार व समाज को सशक्त बनाती हैं. उन्होंने कहा कि पुरुष अपनी शारीरिक शक्ति पर गर्व करते हैं, लेकिन परमेश्वर ने महिलाओं को ऐसे दिव्य गुण दिये हैं, जो उस शक्ति को संतुलित एवं नियंत्रित करते हैं. यही गुण महिलाओं को महान व प्रभावशाली बनाते हैं और उन्हीं के माध्यम से परमेश्वर की महिमा होती है. परमेश्वर ने मनुष्य को अपनी सर्वश्रेष्ठ सृष्टि बना कर इस संसार में अपनी महिमा करने तथा उसके आशीषों को प्राप्त करने के लिए भेजा है. विधायक ने वर्तमान में चल रहे एसआइआर व जनगणना के महत्व बताते हुए लोगों को जागरूक किया. मौके पर पास्टोरेट चेयरमैन जुलिलेन बागे, पास्टोरेट सचिव सिबलन कंडुलना, बोंगराम पास्टोरेट चेयरमैन यनिफर लोंगा, जिनित बागे, जिरेन मड़की, मुक्ति समद, मुनुरेन डांग, जिरेन डांग ,सुरेश समद, इलियास सुरीन, इस्राइल टोपनो, अनिल होबो, प्रहर्षन कंडुलना आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola