सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से झामुमो सिमडेगा में शोक, नेताओं ने बताया अपूरणीय क्षति

Updated:
विज्ञापन

फोटो दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू | Prabhat Khabar Network

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर सिमडेगा झामुमो नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया और इसे अपूरणीय क्षति बताया है.

विज्ञापन

सिमडेगा. झारखंड सरकार के मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन की खबर से झामुमो सिमडेगा में शोक की लहर है. उनके निधन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे संगठन और झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

झामुमो सिमडेगा के जिला अध्यक्ष अनिल कुंडलना और जिला सचिव शफीक खान ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. अनिल कुंडलना ने कहा कि बड़े भाई सुदिव्य कुमार सोनू का अचानक निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का व्यक्तित्व सरल, सहज और कार्यकर्ताओं के प्रति आत्मीयता से भरा हुआ था. वह हमेशा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहने के लिए तत्पर रहते थे.

उनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित और जुझारू नेता खो दिया है. उनका योगदान और संगठन के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जायेगा. वहीं, शफीक खान ने भी सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि उनके असमय निधन से झामुमो परिवार को गहरा आघात पहुंचा है.

सुदिव्य कुमार सोनू हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ मजबूती से खड़े रहे. उनका निधन संगठन के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई कठिन है. झामुमो नेताओं ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. साथ ही शोकाकुल परिवार, परिजनों एवं समर्थकों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की. नेताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृतियां तथा उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान लंबे समय तक लोगों के बीच जीवित रहेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola