सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने जताया शोक, कहा- झारखंड को बड़ी क्षति
फोटो विधायक विक्सल कोंगाडी | Prabhat Khabar Network
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने गहरा दुख व्यक्त किया और इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया है.
सिमडेगा. झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है.
आपके शहर में
जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील थे सुदिव्य कुमार सोनू
विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू काफी अच्छे व्यक्तित्व के धनी और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील नेता थे. वे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते और उनके त्वरित निष्पादन के लिए तत्पर रहते थे. नगर विकास से जुड़े विषयों को लेकर भी उनका दृष्टिकोण स्पष्ट और जनहितकारी था.
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में बड़ी रिक्तता
उन्होंने कहा कि मंत्री के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में एक बड़ी रिक्तता उत्पन्न हुई है. उनके कार्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण को लंबे समय तक याद किया जायेगा.
शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना
विधायक कोंगाड़ी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए