किशोरी ने जन्म दिया मृत शिशु, फिर आंगन में दफना दिया शव सिमडेगा पुलिस ने महिला को दबोचा

Updated:
विज्ञापन

घटना के बारे में जानकारी देते एसडीपीओ | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा में नाबालिग किशोरी के प्रसव और मृत शिशु को दफनाने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

विज्ञापन

सिमडेगा. नाबालिग किशोरी के गर्भवती होने और बाद में मृत शिशु को जन्म देने के मामले में सिमडेगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी करीब 40 वर्षीय गुड़िया देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घर के आंगन में दफन किए गए मृत शिशु को बरामद किया है. घटना में प्रयुक्त कुदाल भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

14 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने की मिली जानकारी

जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र की 14 वर्षीय किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी उसकी मां को करीब 10 दिन पूर्व हुई थी. पूछताछ में एक नाबालिग लड़के द्वारा गर्भधारण की बात स्वीकार किए जाने की जानकारी सामने आयी. आरोप है कि नाबालिग लड़के की मां गुड़िया देवी ने दोनों का विवाह कराने की बात कही थी.

गर्भपात कराने के उद्देश्य से दवा खिलाने का आरोप

किशोरी की मां के अनुसार, 19 अगस्त की शाम खेत से लौटने के बाद बेटी ने बताया कि गुड़िया देवी ने कथित तौर पर गर्भपात कराने के उद्देश्य से उसे जड़ी-बूटी की दवा खिलायी थी और किसी को कुछ नहीं बताने की हिदायत दी थी. इसके बाद किशोरी ने करीब छह माह के मृत शिशु को जन्म दिया. आरोप है कि गुड़िया देवी मृत शिशु को बिना किसी को सूचना दिए अपने साथ ले गयी और बाद में उसे घर के आंगन में दफना दिया.

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया

किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने 22 अगस्त को उसे सदर अस्पताल, सिमडेगा में भर्ती कराया. मामले में किशोरी की मां के फर्दबयान के आधार पर मुफस्सिल थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.

पुलिस टीम ने महिला को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्ता गुड़िया देवी को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर मृत शिशु को बरामद किया गया. पुलिस द्वारा मृत शिशु के संबंध में नियमानुसार अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्ता को 23 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है. उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नाबालिगों से संबंधित किसी भी आपराधिक गतिविधि, शोषण या उत्पीड़न की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola