सिमडेगा के इस हॉकी सेंटर से निकले 4 खिलाड़ी सरकारी नौकरी में, अब नई पीढ़ी को मिला बड़ा तोहफा

Updated:
विज्ञापन

फोटो हॉकी खिलाड़ियों को किट सौंपते हॉकी झारखंड के महासचिव | Prabhat Khabar Network

हॉकी झारखंड ने सिमडेगा प्रशिक्षण केंद्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को गोलकीपर किट प्रदान की। जानिए कैसे यह केंद्र हॉकी खिलाड़ियों को तैयार कर रहा है.

विज्ञापन

सिमडेगा. ग्रासरूट स्तर पर हॉकी प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में हॉकी झारखंड लगातार सहयोग कर रहा है. इसी क्रम में हॉकी झारखंड की ओर से हॉकी सिमडेगा के प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों को गोलकीपर किट प्रदान की गयी. सिमडेगा जिले के विभिन्न सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आने वाले गरीब एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हॉकी सिमडेगा के संरक्षण में जिला मुख्यालय स्थित प्रशिक्षण केंद्र में वर्षभर प्रशिक्षण दिया जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

करीब 10 वर्षों से संचालित इस केंद्र में वर्तमान में 20 खिलाड़ियों को रखकर ग्रासरूट स्तर से तैयार किया जा रहा है. यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कई खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वहीं कई खिलाड़ी एनएसयूआई, साई रांची, हजारीबाग, सीओई रांची, सिमडेगा, एनटीएचए बेंगलुरु सहित विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण ले रहे हैं। केंद्र के चार पूर्ववर्ती खिलाड़ियों की सरकारी सेवा में नियुक्ति भी हो चुकी है. वर्ष 2021 में राष्ट्रीय सब-जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप जीतने वाली झारखंड टीम में इस केंद्र के नौ खिलाड़ी शामिल थे.

इस अवसर पर हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी ने खिलाड़ियों को गोलकीपर किट प्रदान की. उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करने वाली जिला इकाइयों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि हॉकी झारखंड ने पिछले माह झारखंड की 20 जिला इकाइयों को 20-20 हॉकी स्टिक उपलब्ध करायी है. पूर्व में सिमडेगा, गुमला एवं खूंटी को भी 40-40 हॉकी स्टिक दी गयी थी.

उन्होंने हॉकी सिमडेगा समेत सभी जिला इकाइयों से अधिक से अधिक प्रतिभाओं को तैयार करने का आह्वान किया. खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण देने के लिए केंद्र के दो पूर्ववर्ती खिलाड़ियों को प्रशिक्षक के रूप में भी रखा गया है.

ये भी पढ़ें: कर्नाटक में सिमडेगा के मजदूर की मौत, प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष की मदद से झारखंड भेजा गया शव

ये भी पढ़ें: सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसंवाद, नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola