सड़क क्रॉस कर रही बुजुर्ग महिला को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

सिमडेगा के कुरडेग में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई. अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ा.

विज्ञापन

सिमडेगाः जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. मृतक बुजुर्ग की पहचान गड़ियाजोर नवाटोली की रहने वाली भालमती देवी के रुप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला घर की सफाई के बाद कचरा फेंकने के लिए बाहर निकली थी तभी वह सड़क हादसे की शिकार हो गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- सिमडेगा के बानो में मनाया गया शहीद मुनेश्वर सिंह का शहादत दिवस

कचरा फेंकने के लिए सड़क पार कर रही थी बुजुर्ग

जानकारी के अनुसार, भालमती देवी घर की सफाई करने के बाद कचरा फेंकने के लिए सड़क पार कर रही थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद परिजन घायल भालमती देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है.

ये भी पढ़ें- संजय सेठ के बयान पर JMM का जवाब, कहा- न्यायालय में लंबित मामले पर निष्कर्ष उचित नहीं


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola