कोलेबिरा-मनोहरपुर मुख्य सड़क पर गिरा विशाल आम का पेड़, आवागमन ठप
बीच सड़क पर गिरा पेड़ | Prabhat Khabar Network
कोलेबिरा-मनोहरपुर मुख्य सड़क पर विशाल आम का पेड़ गिरने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है. स्थानीय लोग प्रशासन से इसे जल्द हटाने की मांग कर रहे हैं.
रथींद्र गुप्ता की रिपोर्ट
आपके शहर में
कोलेबिरा (सिमडेगा) कोलेबिरा-मनोहरपुर मुख्य सड़क पर रैसिया के समीप रविवार को एक विशाल आम का पेड़ अचानक बीच सड़क पर गिर गया. पेड़ गिरने से सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
ग्रामीणों ने की तत्काल पेड़ हटाने की मांग
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार पेड़ काफी बड़ा है, जिसके कारण उसे सड़क से हटाने में परेशानी हो रही है. पेड़ के बीच सड़क पर गिरने से कोलेबिरा-मनोहरपुर मुख्य पथ पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल पेड़ को सड़क से हटाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु हो सके और लोगों को परेशानी से राहत मिल सके.
ये भी पढ़ें- दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा सड़क में बना गड्ढा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए