सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसंवाद, नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं
सिमडेगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए.
सिमडेगाः आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निवारण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिमडेगा में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना. जनसंवाद के दौरान उपस्थित लोगों से क्रमवार उनकी समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली गई. नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा.
आपके शहर में
ये भी पढ़ें- कर्नाटक में सिमडेगा के मजदूर की मौत, प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष की मदद से झारखंड भेजा गया शव
शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन और आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसंवाद के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. साथ ही मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार का अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए.
पुलिस और आम लोगों के बीच मजबूत होगा विश्वास
जनसंवाद कार्यक्रम में अपनी समस्याओं को सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखने और अपनी बातों को गंभीरता से सुने जाने पर उपस्थित नागरिकों ने संतोष व्यक्त किया. पुलिस प्रशासन की इस पहल से आम नागरिकों और पुलिस के बीच संवाद बेहतर होने के साथ-साथ आपसी विश्वास को भी मजबूत करने में मदद मिल रही है.
ये भी पढ़ें- Air India Express के विमान में ऑक्सीजन की कमी, ग्राउंडेड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए