राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को गति देने का निर्देश, लंबित भू-अर्जन मामलों का होगा त्वरित निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह ने एनएच परियोजनाओं और लंबित भू-अर्जन मामलों की समीक्षा की. अधिकारियों को ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए.

विज्ञापन

सिमडेगा: राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को गति देने और लंबित भू-अर्जन मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में एनएच-320जी सड़क चौड़ीकरण और भारतमाला परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई. इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

आपके शहर में

विज्ञापन

भारतमाला परियोजना के तहत 40 किमी सड़क निर्माण प्रस्तावित

बैठक में बताया गया कि भारतमाला परियोजना के तहत सिमडेगा जिले में करीब 40 किमी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है. वर्तमान में परियोजना क्षेत्र में पेड़ों की गणना और मार्किंग का कार्य चल रहा है. कुछ स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा विरोध किये जाने की जानकारी मिलने पर उपायुक्त ने निर्देश दिया कि फील्ड में कार्य शुरू करने से पहले अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी जाए.

ये भी पढ़ें- कर्नाटक में सिमडेगा के मजदूर की मौत, प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष की मदद से झारखंड भेजा गया शव

ग्रामीणों से संवाद कर समस्याओं का समाधान करने पर जोर

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं और आपत्तियों का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाये, ताकि विकास कार्यों में अनावश्यक बाधा उत्पन्न न हो.

सड़क चौड़ीकरण परियोजना जल्द पूरा करने का निर्देश

कोलेबिरा-बानो-मनोहरपुर सड़क चौड़ीकरण परियोजना में एलाइनमेंट में बदलाव वाले क्षेत्रों में ग्रामीणों की आपत्तियों को संवाद के माध्यम से दूर करने और परियोजना को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने सभी लंबित भू-अर्जन मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने को कहा. साथ ही सड़क चौड़ीकरण का निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया.

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे, वन प्रमंडल पदाधिकारी शशांक सिंह शेखर, परियोजना निदेशक आइटीडीए सरोज तिर्की, भू-अर्जन पदाधिकारी रवि किशोर राम, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल अमृत मिंज समेत एनएच के अधिकारी और संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- JSSC CGL Scam: अभय तिवारी से 5 दिन पूछताछ, पत्नी-भाई भी रिमांड पर; SIT खंगाल रही पूरा नेटवर्क


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola