ट्रैक पर हाथी देख मचा हड़कंप, आधे घंटे तक रोकी गईं ट्रेनें, वन विभाग ने संभाला मोर्चा

Updated:
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर चलता हाथी| Prabhat Khabar Network

सिमडेगा में रेलवे ट्रैक पर जंगली हाथी के आ जाने से राउरकेला-हटिया रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन करीब आधे घंटे तक प्रभावित रहा. वन विभाग ने हाथी को सुरक्षित हटाया.

विज्ञापन

सिमडेगा. रांची रेल मंडल के राउरकेला-हटिया रेलखंड पर टाटी और बरबेड़ा स्टेशन के बीच शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर हाथी के आ जाने से ट्रेनों का परिचालन करीब आधे घंटे तक प्रभावित रहा.

जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक पर हाथी के मौजूद होने की सूचना मिलते ही रेल सुरक्षा के मद्देनजर इस सेक्शन में ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई. रेलवे कर्मियों ने वन विभाग की टीम के सहयोग से हाथी को सुरक्षित रूप से ट्रैक से हटाया. हाथी के ट्रैक से हटने और रेल लाइन के सुरक्षित होने के बाद ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू कर दिया गया. हालांकि, परिचालन बाधित होने के कारण कुछ यात्री ट्रेनें निर्धारित समय से विलंब से चलीं.

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एहतियातन ट्रेनों को रोका गया था.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola