पदाधिकारियों को दिया गया मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समाहरणालय सभागार में बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन

विज्ञापन

सिमडेगा. नगर परिषद आम निर्वाचन के सफल संचालन को लेकर सभी कोषांगों के वरीय व नोडल पदाधिकारियों की बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया. अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कंचन सिंह ने की. इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक संजय पीएम कुजूर भी उपस्थित थे. बैठक के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतपत्र पेटी से मतदान की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. मतदान पूर्व व मतदान उपरांत मत पेटिका को सील करने तथा खोलने की विधि, आवश्यक प्रपत्रों को सही तरीके से भरने व चिपकाने की प्रक्रिया समेत अन्य तकनीकी बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी, तृतीय मतदान अधिकारी व चतुर्थ मतदान अधिकारी के कार्य व दायित्व की भी जानकारी दी गयी. उपायुक्त ने पीठासीन पदाधिकारी सहित सभी मतदान कर्मियों को दी जाने वाली सामग्री की विशेष मिलान कर चेक लिस्ट के अनुरूप देने के बात कही. अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रक्रियाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपादित करें. इस दौरान विभिन्न कोषांगों के कार्य प्रगति की समीक्षा की गयी. परिवहन कोषांग को को निर्देश दिया गया कि मतदान कर्मी व पुलिस पदाधिकारी के लिए अलग-अलग छोटी गाड़ी की व्यवस्था करें. उपायुक्त ने सभी कोषांगों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा प्रतिदिन की रिपोर्ट निर्वाचन शाखा में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में उड़नदस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल व वीडियो सर्विलांस टीम की गतिविधियों की भी समीक्षा की गयी. बैठक में जानकारी दी गयी कि मतदान कर्मियों व सेक्टर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सिमडेगा महाविद्यालय, सिमडेगा में प्रतिदिन सुबह 10.30 बजे आयोजित होगा.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola