तेज आंधी-बारिश में पत्थर और एस्बेस्टस का घर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

Updated:
विज्ञापन

तेज आंधी बारिश में क्षतिग्रस्त घर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा के छोटकाटोली गांव में शुक्रवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने एक परिवार के घर को पूरी तरह तबाह कर दिया. गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

सिमडेगाः कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र के बरसलोया पंचायत अंतर्गत छोटकाटोली गांव में शुक्रवार देर शाम तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया. आंधी की चपेट में आने से तारामणि देवी, पति मंगल नाथ सिंह का पत्थर और एस्बेस्टस से बना घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. तेज हवा के कारण घर का काफी हिस्सा टूट गया, जबकि घर में रखे कई सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए. हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- राजकीय सम्मान के साथ विमला प्रधान को अंतिम विदाई, डीसी-एसपी समेत जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार सुबह बरसलोया पंचायत के मुखिया संदीप सद मुंडा, वार्ड नंबर एक की वार्ड सदस्य दुर्गावती देवी और गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे. जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने क्षतिग्रस्त मकान और घर में हुए नुकसान का जायजा लिया.

पीड़ित परिवार ने मांगा मुआवजा

पीड़ित परिवार ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से आर्थिक सहायता के साथ उचित मुआवजा दिलाने की मांग की. परिवार ने बताया कि घर क्षतिग्रस्त होने से उनके सामने परेशानी खड़ी हो गयी है. इस पर जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मामले को लेकर बातचीत करने और नियमानुसार पीड़ित परिवार को उचित सहायता एवं मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.

ये भी पढ़ें- भवनाथपुर में चोरी की घटनाओं का नहीं हुआ खुलासा, नए थाना प्रभारी के सामने चुनौती

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola