राजकीय सम्मान के साथ विमला प्रधान को अंतिम विदाई, डीसी-एसपी समेत जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
दिवंगत विमला प्रधान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे डीसी | Prabhat Khabar Network
झारखंड की पूर्व मंत्री और विधायक विमला प्रधान को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. उन्हें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में तिरंगे में लपेटा गया. डीसी, एसपी और कई जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किये.
सिमडेगा: झारखंड की पूर्व मंत्री सह सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक विमला प्रधान को रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. शहरी क्षेत्र के निगम टोली स्थित आवासीय परिसर में पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों की मौजूदगी में उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने दिवंगत विमला प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की.
डीसी, एसपी और विधायक ने दी श्रद्धांजलि
उपायुक्त कंचन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी समेत कई जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में लोगों ने विमला प्रधान के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किये. लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.
ये भी पढ़ें- प्रभात खबर का असर: बिरला बागान-चेशायर होम रोड की मरम्मत का काम शुरू
अंतिम यात्रा में शामिल हुए बड़ी संख्या में लोग
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद तिरंगे में लिपटा विमला प्रधान का पार्थिव शरीर अंतिम यात्रा के रूप में निगम टोली स्थित आवासीय परिसर से निकाला गया. अंतिम यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी. इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बागडाड ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए