ePaper

निकाय चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

Updated at : 20 Feb 2026 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
निकाय चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

निकाय चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन

सिमडेगा. नगर परिषद चुनाव को लेकर सिमडेगा महिला महाविद्यालय, सलडेगा में मतदान कर्मियों तथा सेक्टर पदाधिकारी व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस बार चुनाव मतपत्र पेटी के माध्यम से संपन्न कराया जाना है, जिसके मद्देनजर प्रशिक्षण में विशेष रूप से मतपत्र आधारित मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार महतो व मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतपत्र वितरण, मतपत्र पर मुहर लगाने की विधि, गोपनीयता बनाए रखने, मतपेटी को सील करने की प्रक्रिया तथा मतदान समाप्ति के बाद सुरक्षित जमा करने संबंधी दिशा-निर्देश दिये गये. साथ ही मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने पर बल दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों की शंकाओं का समाधान किया गया तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

बाइक रैली निकाली व वार्ड सात व 13 में किया जनसंपर्क

सिमडेगा. नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी रामविलास बड़ाइक के समर्थन में शहर में बाइक रैली निकाली गयी, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. जुलूस की अगुवाई प्रदेश सह प्रवक्ता अशोक बड़ाइक ने की. उन्होंने नगर के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की. रामविलास बड़ाइक ने साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया. इधर वार्ड सात और 13 में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला कर बक्सा छाप पर मतदान करने की अपील की गयी. अभियान में जिलाध्यक्ष दीपक पूरी, शिवशंकर उरांव, मुनेश्वर साहू समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola