ePaper

झारखंड के सिमडेगा में दो खूंखार नक्सलियों ने किया सरेंडर

Updated at : 06 Mar 2020 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के सिमडेगा में दो खूंखार नक्सलियों ने किया सरेंडर

Two CPI Maoists Surrender in Simdega District of Jharkhand. झारखंड (Jharkhand) के उग्रवाद प्रभावित जिला सिमडेगा (Simdega) में भाकपा माओवादी (CPI Maoist) के दो खूंखार नक्सलियों (Naxalites) ने शुक्रवार (6 मार्च, 2020) को पुलिस के समक्ष सरेंडर (Surrender) कर दिया. इनमें एक 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली था. विनोद पंडित उर्फ विनोद दास (Vinod Pandit @ Vinod Das) नामक भाकपा माओवादी का यह नक्सली जोनल कमांडर (Zonal Commander) था. विनोद पंडित के साथ भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर (Area Commander) गणेश लोहरा उर्फ भगवान ने भी सरेंडर किया है. इन्हें सरेंडर पॉलिसी (Surrender Policy) के तहत क्रमश: 5 लाख और 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के उग्रवाद प्रभावित जिला सिमडेगा में भाकपा माओवादी के दो खूंखार नक्सलियों ने शुक्रवार (6 मार्च, 2020) को पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. इनमें एक 5 लाख रुपये का इनामी नक्सली था. विनोद पंडित उर्फ विनोद दास नामक भाकपा माओवादी का यह नक्सली जोनल कमांडर था. विनोद पंडित के साथ भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर गणेश लोहरा उर्फ भगवान ने भी सरेंडर किया है. इन्हें सरेंडर पॉलिसी के तहत क्रमश: 5 लाख और 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया.

दोनों नक्सलियों ने सिमडेगा के एसपी संजीव कुमार सिंह और सीआरपीएफ के कमांडेंट के समक्ष आत्मसमर्पण किया. विनोद पंडित के खिलाफ 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि गणेश लोहरा पर 4 मुकदमे दर्ज हैं. उल्लेखनीय है कि झारखंड सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए कई साल से प्रयास कर रही है. राज्य से नक्सलवाद के दंश को मिटाने के लिए पूर्ववर्ती सरकार ने सरेंडर पॉलिसी बनायी थी.

सरकार की आकर्षक सरेंडर नीति के कारण कई बड़े नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया. जिन लोगों ने सरेंडर नहीं किया, उनमें से बहुत से नक्सलियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया और कई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस और प्रशासन मिलकर नक्सलियों से परिवार से संपर्क कर रही है और उनसे अपील कर रही है कि वे अपने भटके हुए परिजनों को मुख्यधारा में शामिल करने में प्रशासन की मदद करें. इसका भी लाभ उन्हें मिल रहा है.

उल्लेखनीय है कि नक्सलियों के सफाये के लिए प्रदेश के उग्रवाद प्रभावित जिलों में लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाये जा रहे हैं. इस दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ में काफी संख्या में नक्सली मारे गये हैं. प्रदेश में सक्रिय नक्सलियों और उनके ठिकानों को नष्ट करने के लिए सुरक्षा बलों के जवानों के साथ मिलकर राज्य की पुलिस जंगलों से लेकर शहर तक लगातार दबिश दे रही है. इससे घबराकर भी कई नक्सली सरेंडर कर रहे हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola