हिंदू समाज को जगाने की जरूरत : डॉ सुमन

Updated:
विज्ञापन

हिंदू समाज को जगाने की जरूरत : डॉ सुमन

विज्ञापन

कोलेबिरा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सह हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन ने सिमडेगा जिले के पाकरटांड़ प्रखंड में आयोजित हिंदू सम्मेलन में भाग लेने के जाने के क्रम में कोलेबिरा में रुकने के दौरान प्रेसवार्ता की. मौके पर उन्होंने कहा कि आज हमारे देश का हिंदू समाज सो रहा है, जिसे जगाने की जरूरत है. कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य व्याप्त कुरीतियों का निवारण करते हुए राष्ट्र भावना जागृत करना है. संघ ने स्वतंत्रता के बाद समाज में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए भारतीय नागरिक में राष्ट्रीय प्रेम एवं समर्पण की भावना जागृत किया है. उन्होंने कहा हमारे देश में व्यापक स्तर पर धर्मांतरण हुआ है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित व हिंदू समाज के हित के लिए सभी हिंदुओं को जागृत होकर एकजुट होने की आवश्यकता है. आज हम पूरे देश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष मना रहे हैं. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने देश की उन्नति व विकास के लिए काम किया है. मौके पर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विकास शर्मा, सिमडेगा जिला संयोजक चंदन कुमार, उपेंद्र प्रसाद, जितेंद्र तिवारी, जगन्नाथ प्रसाद, अशोक इंदवार आदि लोग उपस्थित थे.

रामनवमी पर्व को लेकर बैठक आज

सिमडेगा. महावीर मंदिर में रामनवमी महापर्व की तैयारियों को लेकर 11 मार्च को रात आठ बजे रामनवमी प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की जायेगी. बैठक में आगामी रामनवमी पर्व के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की जायेगी और विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर निर्णय लिया जायेगा. इस संबंध में समिति के मीडिया प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि बैठक में रामनवमी प्रबंधन समिति के सभी संरक्षक, पदाधिकारी, सभी अखाड़ों के अध्यक्ष, सचिव व कार्यकारिणी सदस्यों से अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola