सेंट जेवियर्स कॉलेज में विश्व आर्द्रभूमि दिवस मना

Updated:
विज्ञापन

सेंट जेवियर्स कॉलेज में विश्व आर्द्रभूमि दिवस मना

विज्ञापन

सिमडेगा. सेंट जेवियर्स कॉलेज के भूगोल विभाग ने एनसीसी के सहयोग से सोमवार को विश्व आर्द्रभूमि दिवस मनाया. कार्यक्रम कॉलेज के सेमिनार हॉल में हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत असिस्टेंट प्रोफेसर हेंब्रम मार्सेल के संबोधन से हुई. उन्होंने वेटलैंड्स के संरक्षण की आवश्यकता और उनके पारिस्थितिक महत्व पर प्रकाश डाला. मौके पर दूरदर्शन द्वारा निर्मित आर्द्रभूमि विषयक डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया. भूगोल विभागाध्यक्ष असिस्टेंट प्रोफेसर रेनी अल्मा लकड़ा ने डॉक्यूमेंट्री पर प्रकाश डालते हुए पारंपरिक ज्ञान व वेटलैंड्स के सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया. एनसीसी प्रमुख असिस्टेंट प्रोफेसर रोशन किशोर ने समापन संबोधन में युवाओं से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. सेमिनार के बाद खिजरी पहाड़ी के पास तालाब किनारे पौधरोपण अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों व एनसीसी कैडेटों में आर्द्रभूमि संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा.

बांसजोर में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न

जलडेगा. बांसजोर प्रखंड के श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन सोमवार को हुआ. समापन से पूर्व 24 घंटे के अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया. इसके बाद नगर भ्रमण, हवन व पूर्णाहुति हुई. अंत में भंडारा लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया. अनुष्ठान में पुरोहित की भूमिका मोहन बेहरा व सहयोगी पुरोहितों ने निभायी, जबकि यजमान की भूमिका लक्ष्मण सिंह ने धर्मपत्नी के साथ निभायी. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुदर्शन सिंह, भोला दास, जितेंद्र सिंह, तपेश्वर सिंह, परशुराम दास, वेद प्रकाश सिंह, गोविंदा आदि का सराहनीय योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola