हाथियों के झुंड की सूचना मिलते ही अलर्ट हुई सिमडेगा पुलिस, वन विभाग के साथ शुरू की निगरानी

Updated:
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस व वन विभाग के कर्मी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा में हाथियों के झुंड की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग हरकत में आ गए. ग्रामीणों को सतर्क रहने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

सिमडेगा: सिमडेगा थाना क्षेत्र के बिरू आसपास मंगलवार रात हाथियों के झुंड के मूवमेंट की सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिमडेगा थाना पुलिस ने तत्काल वन विभाग के कर्मियों से समन्वय स्थापित किया और क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी.

विज्ञापन

ग्रामीणों को सतर्क रहने की दी गई सलाह

पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को हाथियों के झुंड से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी. साथ ही अनावश्यक रूप से हाथियों के नजदीक नहीं जाने और उन्हें किसी भी तरह छेड़ने से बचने के लिए जागरूक किया गया. ग्रामीणों से रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील भी की गई.

ये भी पढ़ें- आधी रात 3 ट्रकों की टक्कर, 6 घंटे तक केबिन में तड़पता रहा चालक

मशाल जलाकर क्षेत्र में की निगरानी

हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मशाल जलाकर क्षेत्र में निगरानी की. टीम ने ग्रामीणों को हाथियों के मूवमेंट की स्थिति में सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी.

वन विभाग के साथ लगातार समन्वय

सिमडेगा पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए वन विभाग के साथ लगातार समन्वय बनाया जा रहा है. हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और स्थिति के अनुसार आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- झारखंड हाइकोर्ट को मिले तीन नए जज, आज होगा शपथ ग्रहण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola